Covid19 जांच के लिए बलिया में बने 21 स्टैटिक बूथ, देखे पूरी लिस्ट

Covid19 जांच के लिए बलिया में बने 21 स्टैटिक बूथ, देखे पूरी लिस्ट


बलिया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों तथा कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोगों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिले भर में और 21 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर एंटीजन टेस्ट के अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैम्पल लिया जाएगा। हर बूथ पर सैम्पल लेने वाले एलटी को जिम्मेदारी दे दी गयी है।

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र पाल ने बताया कि टीडी कालेज, शहर के टाउन हाल, प्राथमिक विद्यालय भृगु आश्रम, वीर लोरिक स्टेडियम के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़, सोनवानी, सोनबरसा, सीयर, रसड़ा, बांसडीह, नरहीं पर स्टेटिक बूथ बनाया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसड, मुरली छपरा, वैना, चिलकहर, नगरा, पंदह, मनियर, रेवती, बघुडी व बेरुआरबारी पर भी स्टेटिक बूथ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक जांच हो और पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट कर संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा