बलिया : पानी ने रोकी राह तो ग्रामीणों ने बना दी बांस बल्ली की पुलिया

बलिया : पानी ने रोकी राह तो ग्रामीणों ने बना दी बांस बल्ली की पुलिया


बैरिया, बलिया। नगर पंचायत बैरिया की बात ही निराली है। इसके दर्जनों पुरवे झील के रूप में तब्दील हो गये हैं। आलम यह है कि पानी में चारों तरफ से घिरे लोगों को कोई रास्ता नहीं दिखा तो लोग आने जाने के लिए बांस बल्ली से पुलिया बना कर आवागमन कर रहे हैं। 

नगर पंचायत के मिश्र के मठिया गांव के निवासी छितेश्वर यादव, सुनेश्वर यादव, नन्द जी, बिहारी, लालपति, संजय यादव, राजेंद्र सुनील पिन्टू, राहुल सहित दर्जनों लोगों ने मिलकर आवागमन के लिये पुलिया बनाई। उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए मांग किया कि यदि स्थाई तौर पर पानी निकासी  की व्यवस्था एवं आवागमन का रास्ता नहीं बनाया गया तो फिर हम लोगो द्वारा बरसात बाद इस रास्ते व जल निकासी के लिये एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत बैरिया की होगी। विडंबना यह है कि पूरे नगर पंचायत में दुर्वयवस्था के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान समस्याओं पर नहीं जा रहा है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव