PCS OFFICER मणि मंजरी राय केस : आरोपियों पर कसा पुलिस का शिकंजा

PCS OFFICER मणि मंजरी राय केस : आरोपियों पर कसा पुलिस का शिकंजा


मनियर, बलिया। मणि मंजरी राय के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है। यही नहीं, आरोपियों को सरेंडर करने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को भी उठाया जा रहा है। चर्चा है कि सीओ सिटी के नेतृत्व में आसपास के चार थानों की फोर्स ने सभी आरोपियों के यहां दबिश दी तथा उनके परिजनों से पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर चेयरमैन व आपरेटेर के भाई को थाने लेकर आयी। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

बताते चलें कि बलिया जनपद अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत मनियर के ईओ मणि मंजरी राय अपने आवास विकास कॉलोनी स्थित किराए के मकान में फांसी के फंदे पर 6 जुलाई की रात लटकी मिली थी। प्रकरण में उनके भाई विजयानंद राय ने मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश प्रसाद, सिकंदरपुर के ईओ संजय राव तथा ईओ के वाहन चालक चंदन कुमार को नामजद व अज्ञात ठेकेदारों को आरोपी बनाया था।

आरोप है कि फर्जी कार्य करने के लिए ये लोग मेरी बहन पर दबाव बना रहे थे, जिसमें उनका ड्राइवर भी आरोपियों से मिला हुआ था। दबाव के चलते मेरी बहन ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मणि मंजरी राय के वाहन चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष चार नामजद आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है। इस मामले को जांच करने के लिए पुलिस ने एक समिति भी गठित की है, जिसमें उप जिला अधिकारी बांसडीह, पुलिस उपाधीक्षक शहर बलिया व कोतवाली बलिया के प्रभारी है। 

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान