बलिया के प्राथमिक विद्यालय में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के प्राथमिक विद्यालय में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक के बरामदा में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। 

चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार ने बताया कि मृत युवक हरा रंग का हुड्डी, क्रीम कलर का शर्ट, नीला रंग का इनर व स्लेटी रंग का पैंट पहना हुआ है। स्कूल के बरामदे से बाहर जूता रखा हुआ था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। प्रथम दृष्टया में युवक की मौत ठंड से होने की आशंका है।ग्रामीणों की माने तो मृतक पिछले दो दिनों से इसी विद्यालय में रह रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नही थी। ग्रामीणों ने उसके कहने पर शाम को उसे खाना भी खिलाया था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार