बलिया : लापता बालक का पोखरे में मिला शव, मचा हड़कम्प

बलिया : लापता बालक का पोखरे में मिला शव, मचा हड़कम्प

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत असेगा स्थित बड़ा पोखरा में एक बालक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने शव को पोखरे से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

रुस्तमपुर निवासी देवपूजन का 10 वर्षीय पुत्र सुखवेंद्र असेगा स्थित अपने नाना रघुनाथ राम के यहां अपनी मां के साथ आया था। दो दिन पहले  उसकी मां गांव लोट गईं, जबकि सुखवेंद्र ननिहाल ही रूक गया। बताया जा रहा है कि सुखवेंद्र शुक्रवार की शाम को लापता हो गया। काफी खोज-बीन के बाद भी सुखवेंद्र का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार की शाम किसी ने पोखरे में शव उतराया देख शोर मचाया। मौके पर काफी भीड़ जुट गयी। नाती खुखवेंद्र का शव देख नाना रघुनाथ राम और नानी सोनिया देवी दहाड़ मारकर रोने लगे। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पोखरे में बालक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। 


रोहित सिंह मिथिलेश



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students