बलिया : दीपावली पर 'मां' ने छीन लिया एक मां का बेटा, मचा कोहराम

बलिया : दीपावली पर 'मां' ने छीन लिया एक मां का बेटा, मचा कोहराम


मझौवां, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दुबेछपरा घाट पर दीपावली के दिन गंगा स्नान करते वक्त एक किशोर डूब गया। घाट पर पड़ी पुरानी साइकिल, धारीदार शर्ट, गंजी, एक लोवर, 8 नम्बर का  हवाई चप्पल तथा एक पुराना गमछा पड़ा हुआ था, जिसे देखे लोगों ने पहचान कराने का प्रयास किया। इस बीच, वहां पहुंची दयाछपरा गांव निवासी मांती देवी ने उक्त सामान अपने पुत्र अजय गुप्ता पुत्र देवनाथ गुप्ता

के होने की पुष्टि की। बेटे का कपड़ा देख मां दहाड़े मारकर रोने लगी। अजय तीन भाईयों में छोटा था। उधर, घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तलाशने का बहुत प्रयास किया, लेकिन देर तक सफलता नहीं मिल सकी।  घाट पर ही यज्ञ का भण्डारा हो रहा था, जिसमें उदई छपरा निवासी राजू पासवान की डूबते युवक पर पड़ी थी। उसी समय राजू समेत कई ग्रामीण नदी में खोजने के प्रयास में लग गए। सूचना पर बैरिया थाने के एसआई विनोद तिवारी भी पहुंच गये। वहीं, पूर्व प्रधान रामजी यादव, किशुन पासवान, रमेश शर्मा, अशोक कुमार, विजय गुप्ता, राजकुमार रजक इत्यादि लोग देर तक घाट पर अन्य लोगों के साथ जमे रहे। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी