बलिया : तीन माह के बेटे का मोह छोड़ गुड़िया ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर केस

बलिया : तीन माह के बेटे का मोह छोड़ गुड़िया ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर केस


एके भारद्वाज
हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के जगछपरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता रविवार को फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा ली। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्षेत्र के जगछपरा (बेलहरी) निवासी सीताराम यादव उर्फ अभय यादव की पत्नी गुड़िया उर्फ पिंकी (23) घर में लगे पंखे में दुपट्टा फंसा कर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने फ़ोटोग्राफी करते हुए लाश को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता परमात्मा यादव (निवासी श्रीपतिपुर, थाना दोकटी) की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सीताराम यादव के खिलाफ 498ए, 304बी आईपीसी व 3/4डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

2019 में हुई थी शादी

तहरीर के मुताबिक, गुड़िया उर्फ पिंकी की शादी 2019 में जगछपरा (बेलहरी) गांव निवासी स्व. श्रीराम यादव के छोटे पुत्र सीताराम यादव से हुई थी। उनका तीन माह का एक लड़का भी है। सीताराम वाराणसी में नौकरी करता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली