बलिया में उचक्कों ने उड़ाया गरीब का छ्त : रो रहा परिवार, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में उचक्कों ने उड़ाया गरीब का छ्त : रो रहा परिवार, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के भृगु आश्रम मुहल्ले का है। मंगलवार की सुबह दो उचक्के टुनटुन के घर पहुंचे, जहां उन्हें टुनटुन की पत्नी उमरावती देवी मिली। उचक्कों ने उन्हें झांसे में लेकर प्रधानमन्त्री आवास के तहत मिले 50 हजार रुपये का फोटो खींचने की बात कही। उमरावती घर से पैसा लेकर आई, तभी फोटो शूट के दौरान उचक्के उनके हाथ से पैसा झपट कर भाग निकले। 

उमरावती ने बताया कि दो लोग बाइक से उनके घर पहुंचे और बोले कि उनके खाते में प्रधानमन्त्री आवास का पैसा आया है। जाकर बैंक से निकाल ले, तभी उमरावती ने कहा कि वो पैसा निकाल लाई है तो उचक्कों ने उमरावती देवी से कहा कि पैसा लेकर आइए, उसका फोटो खींचना है। उमरावती देवी पैसा लेकर आई और फोटो खिंचवाने के लिए पैसे को हाथ में जैसे ही दिखाया, उचक्के उमरावती के हाथ से पैसा लेकर बाइक से फरार हो गए।

उमरावती के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल, भृगु आश्रम निवासी टुनटुन को प्रधानमन्त्री आवास के तहत पचास हजार रुपया मिला था। मंगलवार को दो उचक्के टुनटुन के घर पहुंचे और टुनटुन की पत्नी उमरावती देवी के हाथ से प्रधानमन्त्री आवास का का पैसा लेकर बाइक से फरार हो गए। 

डीडू सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी