बलिया में दबंगई : 'पापा को बचाइयें ये लोग मार देंगे' बच्चे की आवाज सुन बचाव में आगे बढ़े दो व्यापारियों को पीटा, रेफर

बलिया में दबंगई : 'पापा को बचाइयें ये लोग मार देंगे' बच्चे की आवाज सुन बचाव में आगे बढ़े दो व्यापारियों को पीटा, रेफर

बलिया। अंतिम संस्कार से लौट रहे दो व्यापारियों को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों का कुशलक्षेम जानने के लिए व्यापारी नेता अरविंद गांधी जिला अस्पताल पर पहुंच गये।

बताया जा रहा है कि भारत मेडिकल हॉल विष्णुपुर के प्रोपराइटर ललित कुमार गुप्ता के पिताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हो कर महावीर घाट से बेल्थरा रोड निवासी परमेश्वर गुप्ता व गड़वार निवासी मानिक चंद गुप्ता लौट रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति को चार पांच लोग मिलकर मार रहे थे। उसका लड़का चिल्ला रहा था कि मेरे पिताजी को बचाइए, नहीं ये लोग जान मार देंगे। यह दोनों लोग बीच बचाव करने लगे। इससे खार खाये हमलावरों ने उस व्यक्ति को छोड़कर इन दोनों व्यापारियों पर टूट पड़े।

मारपीट कर इन्हें गंभीर रूप से घायल कर हमलावर भाग गए। दोनों लोग काली मंदिर से हॉस्पिटल की तरफ आ रहे थे तो एक बार फिर इन पर हमला किया गया। दोनों लोगों को सिर में काफी चोट आई है। परमेश्वर गुप्ता का बाया हाथ कई जगह फैक्चर हो चुका है। दोनों व्यापारियों को जिला अस्पताल से बनारस रेफर कर दिया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष और आजमगढ़ मंडल प्रभारी अरविंद गांधी पहुंचे गये। अरविंद गांधी ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा