बलिया : प्रधान ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा रैली, डा. भूपेश सिंह ने की अगुवाई

बलिया : प्रधान ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा रैली, डा. भूपेश सिंह ने की अगुवाई

मझौवां, बलिया। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत बेलहरी के प्रधान प्रतिनिधि डॉ. भूपेश सिंह के नेतृत्व 'ऐतिहासिक तिरंगा रैली' निकली। हजारों की संख्या में तिरंगा लहराते ग्रामीणों का कारवां करीब 10 किलोमीटर तक प्रभात फेरी कर लोगों को जागरूक किया।

देश भक्ति गीत 'मेरा रंग दे बसंती चोला...' की धुन के साथ भ्रमण करती युवाओं की टीम आकर्षण का केंद्र रही। वंदेमातरम्... भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रैली में नितेश सिंह, अटल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजू सिंह, अरबाज सिद्दीकी, मेटन तिवारी, मौलाना नसीम अहमद, लियाकत अली, सिराजुद्दीन, जुम्माद्दीन, रामदयाल यादव, त्रिशूलधर सिंह, संजय शुक्ला, दिनेश यादव, पलटू राम, सुनील कुमार, कुंदन सिंह, रियासत अली, अलाउद्दीन इत्यादि रहे। सुरक्षा व्यवस्था में हल्दी थाना के नायब दरोगा शैलेश पांडेय जवानों के साथ डटे रहे।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर