बलिया : टेम्पो चालक घायल, तीन परिवारों को मिली खुशी और...

बलिया : टेम्पो चालक घायल, तीन परिवारों को मिली खुशी और...

टेंपो का कूलेन फटा, चालक घायल

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाडीह मार्ग पर टेंपो का कूलेन फटने से चालक अभिषेक कुमार (निवासी : गौरी ताल घोसा) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभिषेक कुमार सोनाडीह से टेंपो लेकर बिल्थरारोड आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। 

तीन परिवारों को मिली खुशी

बलिया। धोखाधड़ी के शिकार तीन व्यक्तियों का पैसा साइबर सेल ने वापस करा दिया है। साइबर सेल की पहल से तीनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गयी। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर निवासी दीपक राज गुप्ता पुत्र कृष्णा प्रसाद, उभांव थाना क्षेत्र के विगह भुजैनी निवासी बब्ली देवी पत्नी प्रेमचंद गौंड तथा  सिकंदरपुर निवासी अफरोज अहमद पुत्र अनवर अहमद के बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने क्रमश: 5118, 55500 व 72897 रुपये उड़ा दिया था। साइबर सेल बलिया की टीम ने शुक्रवार को तीनों को क्रमश: 5118, 55500 तथा 18000 रुपये वापस करा दिया। शेष धनराशि को भी वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी शिवचन्द यादव, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, कृष्ण मोहन शुक्ला व प्रशान्त सिंह शामिल रहे। 

बंद मिला बैंक

बलिया। जिला सहकारी बैंक शाखा सुखपुरा के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने शुक्रवार को बैंक शाखा का निरीक्षण किया, लेकिन सुबह 11.17 तक बैंक बंद मिला। चेयरमैन बैंक पर आधा घंटे तक कर्मचारियों की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बैंक के खुलने का समय सुबह 9:30 पर ही है। बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज चेयरमैन ने जिला सहकारी बैंक के सचिव महाप्रबंधक से टेलीफोन पर वार्ता की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक