बलिया : नोडल अधिकारी ने BCDA संग बैठक कर दवा दुकानदारों को दिया यह निर्देश
On



बलिया। Covid19 वैश्विक महामारी के फैलाव को रोकने के लिए बनी टीम के नोडल अधिकारी डा. जीपी चौधरी ने बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों संग बैठक की। डा. चौधरी ने संगठन द्वारा Covid19 से बचाव को किए गये प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने संगठन के माध्यम से दवा दुकानदारों को निर्देश दिया कि सर्दी, खांसी, बुखार व श्वास से सम्बंधित मरीजों को दवा देते समय उनका डाटा लें और हेल्प डेस्क को रोजाना सुचित करें। BCDA ने फुटकर दवा विक्रेताओं भाईयों से अपील किया कि दवा विक्रेता अपना उक्त मरीजों का डाटा रोज संगठन या केमिस्ट या फिर कोविड ग्रुप में रोज दें। इस अवसर पर BCDA अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह, बब्बन यादव, डा. डी यादव, मनोज श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 20:04:01
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...



Comments