बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा गो-तस्कर शाहरूख

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा गो-तस्कर शाहरूख

बलिया। सिकन्दरपुर पुलिस ने पिकअप पर लदे आठ गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन का चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चालान न्यायालय कर दिया।

शुक्रवार की रात चौकी प्रभारी कस्बा सिकन्दरपुर मुरारी मिश्र गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर जमुई चट्टी पर खड़ी पिकअप चालक पिकअप लेकर भागने लगा। संदेह पर जवानों ने करीब सौ मीटर तक पीछा करने के बाद काठौड़ा रोड पर वाहन को घेर लिया, लेकिन चालक पिकअप को खड़ा कर फरार हो गया। 

पिकअप पर आठ गोवंश लदे हुए मिले। वहीं, पिकअप पर सवार मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेलेराम का पुरा निवासी तस्कर इरफान उर्फ शाहरूख को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में शाहरूख ने बताया है कि वह पशुओं को वध के लिये बिहार लेकर जा रहे थे। इसके बाद पिकअप को एमवी एक्ट में सीज करने के साथ ही पकड़े गये आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में सिपाही रामसमुझ यादव, भाष्कर, सुनील यादव, जगदीश पटेल, सोनू, गणेश आदि थे।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद