बलिया : अजय सिंह का ऐलान, 'अटेवा की पदयात्रा में शामिल होगा प्राशिसं'

बलिया : अजय सिंह का ऐलान, 'अटेवा की पदयात्रा में शामिल होगा प्राशिसं'


बलिया। अटेवा बलिया के जिलाध्यक्ष समीर पांडेय एवं कार्यक्रम प्रभारी विनय राय के सहयोग मांग पत्र पर उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्व अखिल भारतीय प्राशिसं) के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अटेवा बलिया की एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन के लिए 22 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे पदयात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी साथियों को पदयात्रा में दलबल के साथ शामिल होने का आवाह्न किया। कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों की सबसे महत्वपूर्ण मांग 'पुरानी पेंशन' के लिए जब भी सहयोग मांगा जाएगा, उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कदम से कदम मिला कर चलने को तैयार है। सरकार की गलत नीति का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री राधेश्याम पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, प्रभात राय, अजय सिंह बेलहरी, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह सोनू, सतीश सिंह, मीरा सिंह उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal