चला तो था मुझे आबाद करने, मुझे बरबाद करके जा रहा है...

चला तो था मुझे आबाद करने, मुझे बरबाद करके जा रहा है...


मुसाफ़िर था... ठहरके जा रहा है,
नशा सर से उतरके जा रहा है।
मिरा हमदर्द ही कांधों पे मेरे,
दु:खों का बोझ धरके जा रहा है।

निराला था हमारा मुक्तिदाता,
हमारे पर कतरके जा रहा है।
कि जीते-जी न पहुंचा जो कहीं भी,
सुना है स्वर्ग मरके जा रहा है।

चला तो था मुझे आबाद करने,
मुझे बरबाद करके जा रहा है।
ज़रूरतमंद तो सारे यहीं हैं,
कहां ये माल भरके जा रहा है।

पतंगा ज्यूं किसी दीये से मिलने,
'शशी' यूं बन-संवरके जा रहा है।

Copyright- शशि प्रेमदेव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी