बलिया : गंगा के अचानक बदले तेवर से गांवों में खलबली, पहुंचे विधायक

बलिया : गंगा के अचानक बदले तेवर से गांवों में खलबली, पहुंचे विधायक

मझौवां, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार पांचवें दिन बढ़ाव जारी रहा। केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर रविवार की शाम 4 बजे 58.420 मीटर रिकार्ड किया गया, जो खतरा विन्दु 57.615 मीटर से 80 सेमी अधिक है। वहीं, नदी के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी की वृद्धि हो रही है। पूर्वानुमान है कि 22 अगस्त की सुबह आठ बजे जलस्तर 58.600 मीटर हो जायेगा। गंगा नदी के बदले तेवर के बाद तटवर्ती क्षेत्रों मे अफरा-तफरी मची है। गांवो में पानी घुसने से ग्रामीण अपने घरेलू सामानों को सुरक्षित करने में जुटे हैं।

वहीं, बाढ़ प्रभावित बस्तियों में रविवार को पहुंचे विधायक जयप्रकाश अंचल ने बाढ़ व कटान के बढ़े खतरा के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। रामगढ़ बनिया व सोनार बस्ती में कटान देख विधायक दंग रह गये। कटान पीड़ितों ने विधायक से कहा कि ठेकेदार आधा अधूरा काम कर छोड़ कर चले गए। लोगों ने बाढ़ विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विधायक ने कहा कि इसकी शिकायत मैं डीएम के अलावा शासन करूंगा। देखने से ही लग रहा है कि कार्य में अनियमितता बरती गई है।रिवेटमेन्ट कार्य नीचे खिसकने लगे है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। वे बाढ़ग्रस्त इलाके में आना भी उचित नहीं समझते। वहीं कागज पर आदेश दे दे रहे हैं। कोई उनका खास ठेकेदार अब यहां पहुंचे वाला होगा। 

सुघरछपरा के अभय यादव, शंकर यादव, मिलन अहमद आदि ने कहा कि यहां पर ठेकेदार कार्य को आधा अधूरा छोड फरार हो गया। इस कृत्य से हम लोगों की जन्मभूमि पर कटान का संकट मंडरा रहा है। वहीं हाल दुबेछपरा गोपालपुर उदयीछपरा का भी है। 

इस मौके पर प्रधानपति उमेश यादव, गजाधर मिश्र, रवि मिश्र, रवि यादव, शशिभूषण यादव, धुरुप यादव, दिनेश यादव, प्रकाश यादव, लल्लू यादव, गलू शर्मा, मल्लु पान्डेय, सुनील यादव, उत्तम यादव, गिरिश पासवान, राजनाथ यादव, पूर्व प्रमुख संजय यादव, हरेराम चौधरी, मुन्ना यादव सहित दर्जनों लोग रहे।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे