बलिया में सरेराह शिक्षक से बाइक लूटने की कोशिश

बलिया में सरेराह शिक्षक से बाइक लूटने की कोशिश


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहाचंवर स्थित बंद कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक से बाइक लूटने की कोशिश की। घटना से शिक्षक काफी सहमा है। हालांकि, मामले में पुलिस को अब तक तहरीर नहीं मिली है। 
बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के लोहटा गांव निवासी नितेश कुमार गुप्ता शिक्षा क्षेत्र सोहाव के प्रावि लड्डूपुर में बतौर सहायक अध्यापक तैनात है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे विद्यालय में छुट्टी के बाद वे घर लौट रहे थे। अभी वे गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहाचंवर स्थित बंद कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री के आस-पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे पूछा, 'क्या हाल है मास्साब'। मास्साब कुछ बोलते, उससे पहले ही बदमाशों ने उनकी बाइक को गिरा दिया। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। शिक्षक की सूचना पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की, पर उन्होने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली