अरे ! बलिया में ऐसी दबंगई

अरे ! बलिया में ऐसी दबंगई

बैरिया, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में शनिवार की सुबह उधार का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

दुर्जनपुर गांव निवासी विनय कुमार तिवारी (40) पुत्र स्व. काशीनाथ तिवारी दरवाजे पर ही किराना का दुकान चलाते है। विनय तिवारी का कहना है कि गांव का ही संतोष उधार सामान ले गया था। शुक्रवार की देर शाम उधार का पैसा मांगने पर वह अपशब्द कहने लगा। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया, लेकिन शनिवार की सुबह पिता लक्ष्मण व बेटे आशीष के साथ संतोष लाठी-डंडा लेकर दुकान पर पहुंचा और विनय पर हमला बोल दिया। 

मारपीट में विनय तिवारी का एक हाथ टूट गया और बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। दुकान के समान को भी नुकसान पहुंचाया गया।रेवती पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद सम्बंधित लोगों के खिलाफ धारा 323, 325, 427, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट