इब्राहिमाबाद जमीन प्रकरण : सांसद के भांजे को मिली क्लीनचिट

इब्राहिमाबाद जमीन प्रकरण : सांसद के भांजे को मिली क्लीनचिट


बैरिया, बलिया। जिलाधिकारी ने इब्राहिमाबाद जमीन विवाद मामले में जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह द्वारा जमीन का बैनामा प्रकरण में विनय सिंह को क्लीनचिट मिल गई है। इसकी जानकारी पत्रकारों से वार्ता कर स्वयं विनय सिंह ने दी। उन्होंने आदेश की कॉपी भी मीडिया को दिखाया। विनय सिंह ने बताया कि अब क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि आधारित उद्योग लगाने की योजना है, जो जल्द ही धरातल पर दिखेगी। कहा कि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सपा नेता दिवान सिंह सहित तीन लोगों की शिकायतों को जांच समिति ने खारिज कर दिया है। बतौर विनय सिंह, सभी जमीन विक्रेताओं का नाम राजस्व भू अभिलेख में दर्ज है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने उक्त जमीन पर दाखिल-खारिज एवं क्रय विक्रय पर लगाई रोक को भी हटा लिया है। 

ये है मामला
विनय सिंह द्वारा इब्राहिमाबाद में जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। मामले में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए क्रेता विनय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था। आरोप था कि उन्होने भू-माफियाओं से गलत तरीके से जमीन का खरीद किया हैं। इस प्रकरण में विधायक व अन्य दो लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की थी। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर 03 सितंबर को जिलाधिकारी ने क्रेता विक्रेता व उक्त जमीन के रजिस्ट्री को वैध करार दिया। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया : रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की...
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव