UP Election : बलिया में 20 लाख बरामद, आयकर टीम जांच में जुटी

UP Election : बलिया में 20 लाख बरामद, आयकर टीम जांच में जुटी

बलिया। नगरा पुलिस के द्वारा कल देर शाम एक लग्जरी कार में करीब 20 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। बरामद किए गए रुपये आशुतोष कुमार नाम के व्यक्ति के बताए जा रहे हैं। आशुतोष कुमार को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो उन्होंने बताया कि रुपये जमीन की खरीद के लिए लेकर जा रहे थे। 

इस प्रकरण की जांच कर रहे आयकर नोडल अधिकारी अनिरुद्ध श्रीवास्तव ने पाया कि आशुतोष द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य उनके द्वारा बताए गए कार्यों से मेल नहीं खाते। इस संबंध में श्री श्रीवास्तव ने आशुतोष द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों की जांच की। साथ ही संबंधित बैंक कर्मियों के साथ भी संबंधित प्रकरण में बातचीत की। 

आशुतोष ने बताया कि वह लखनऊ का निवासी है, जबकि उसका वोटर कार्ड बलिया का बना हुआ है। साथ ही उसने एक अन्य वोटर कार्ड लखनऊ में भी बनवा रखा है। आशुतोष द्वारा प्रस्तुत किए गए पहचान पत्रों में जन्मतिथि अलग-अलग लिखी हुई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने आयकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठकर इस प्रकरण की जांच की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित