बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा राजू
On



बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में बांसडीह रोड पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। 28 दिसम्बर को बांसडीह रोड अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला था। मामले में पंजीकृत धारा 302 IPC के तहत अभियुक्त राजू गुप्ता उर्फ गोबर पुत्र नाथुनी (निवासी ओझवलिया थाना दुबहड़) को प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स ने मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र, कां. दिनेश चन्द्र यादव, शत्रुधन कुमार थाना व दीपक पटेल शामिल है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...


Comments