बलिया : पोखरा में मरी लाखों की मछलियां, मचा हड़कम्प

बलिया : पोखरा में मरी लाखों की मछलियां, मचा हड़कम्प



बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव स्थित नवका पोखरा में लाखों रुपए मूल्य की मछलियां मर गयीं। तालाब में मछलियों को मरा देख हड़कम्प मच गया।  घटना की सूचना मत्स्य विभाग व थाना गड़वार को  दिया गया है।
कनैला गांव स्थित तालाब (नवका पोखरा) का 10 वर्षीय पट्टा मुन्ना बिंद के नाम से किया गया है। पोखरा में मुन्ना बिंद ने सिल्वर, रोहू, ग्रास समेत विभिन्न प्रजाति की मछलियों का पालन किया गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीण शौच कार्य के लिए जा रहे थे तो पोखरा से बदबू आना महसूस हुआ। पास जाकर देखे तो मरी मछलियां उतराई थी। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पोखरा मालिक घर जाकर दी गई। पोखरा मालिक के बड़े भाई अवधेश बिंद ने आरोप लगाया कि तालाब में करीब सात कुंतल मछलियां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विषाक्त पदार्थ डाल देने के कारण मर गई हैं। इनका मूल्य लाखों रुपये है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद