बलिया : जमानत के दौरान तहसील परिसर बना अखाड़ा, ये है पूरा मामला

बलिया : जमानत के दौरान तहसील परिसर बना अखाड़ा, ये है पूरा मामला


बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील में बुधवार की शाम जमानत के समय पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिवक्ता हो या वादकारी सभी परेशान हो उठे। पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्ष के लोगों को भगाया। मारपीट की इस घटना में तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग घायल है। 

बैरिया कस्बे में अल्पसंख्यक समुदाय के एक विवाहित युवती को उसी समुदाय के मोनू नाम का एक युवक भगा ले गया था। कुछ दिन बाद उक्त विवाहित युवती को लेकर वापस लौटा तो विवाहिता के पिता ने अपनी बेटी को वापस दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई। पुलिस ने आरोपी के साथ युवती के पिता को भी धारा 151 में चालान कर दिया। 

दोनों पक्ष के लोग जमानत कराने के लिये तहसील पर आए थे, जिसकी सूचना पर आरोपी व युवती के पिता के पक्ष के दर्जनों लोग तहसील पर आ गये। देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। तहसील में जमकर लाठी डंडे चलने लगे और तहसील रण का मैदान बन गया। सूचना पर बैरिया एसएचओ संजय त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे तथा लाठियां भाजनी शुरू की। विवाहिता के पिता व विवाहिता को भगाने वाले युवक मोनू को एसडीएम ने 14 दिनों के लिये जेल भेज दिया, जबकि चार अन्य लोगो को पूछताछ के लिये पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी