बलिया : इंजेक्शन लगते ही चिरनिद्रा में सो गया बालक, डाक्टर फरार

बलिया : इंजेक्शन लगते ही चिरनिद्रा में सो गया बालक, डाक्टर फरार


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर में इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की मौत परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने दवाखाना पर जमकर हंगामा कर दिया। आंदोलित लोग डाक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने रोक दिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अपायल के भाभो गांव निवासी उमेश चौहान अपने पुत्र गौरव के पैर में हुए घाव के इलाज के लिए शिवपुर में बुधवार की शाम प्राइवेट चिकित्सक के यहां गए। उमेश के अनुसार डॉ चंद्रशेखर चौहान ने बच्चे को देखने के साथ ही उसको कोई इंजेक्शन लगाया, जिसके तत्काल बाद लड़का बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके मुंह से झाग आने लगा। बतौर उमेश, डॉक्टर साहब अपने मोटरसाइकिल से मुझे व मेरे लड़के को बैठाकर बलिया के लिए तत्काल निकल गये। हनुमानगंज में भी किसी को दिखाया, जहां उन्होंने भी बलिया ले जाने की बात कही। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मेरे बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टर साहब मुझे एक टेम्पो पर बैठाकर गांव के लिए यह कहकर भेज दिया कि मैं पीछे से आ रहा हूं, लेकिन वे नहीं आये। काफी देर तक हंगामे के बीच किसी तरह पुलिस ने समझा बुझा कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली