रेलवे क्रासिंग पर बलिया पुलिस ने पकड़ी शराब लदी स्कार्पियो, एक गिरफ्तार

रेलवे क्रासिंग पर बलिया पुलिस ने पकड़ी शराब लदी स्कार्पियो, एक गिरफ्तार

बलिया। 207360 रुपये की शराब लदी स्कार्पियो के साथ रसड़ा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को धारा 60 (1) /63/72 आबकारी अधिनियम में पाबंद करने के साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। 

मंगलवार को उप निरीक्षक अजय यादव मय हमराहियान क्षेत्र भगत सिंह तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गढिया क्रासिंग के पास सफेद स्कार्पियो को रोक लिया। गाड़ी की जमातलाशी ली गयी तो 18 पेटी 8 PM, 09 पेटी आफिसर च्वाइस, 09 पेटी MC dowells Green level कुल 311.04 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। 

पुलिस ने शराब लदी स्कार्पियो को कब्जे में लेने के साथ ही सवार कृष्ण कुमार तुरहा पुत्र सुदर्शन तुरहा (निवासी छोटकी सेरिया, बांसडीह कोतवाली, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अजय व राकेश वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, कां. उदयबीर चन्द, अजीत यादव व विवेक पाण्डेय शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश