बलिया : तीन दिन से लापता है धीरज, परिजन परेशान
On



बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर से लापता युवक का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।
बताते चले कि चांदपुर निवासी धीरज गुप्ता (19) पुत्र श्रीभगवान प्रसाद 2 अगस्त की सुबह 4 बजे अपने घर से निकला था, जो आज तक अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर से धीरज की काफी खोजबीन किया, परंतु उसका कही पता नही चल पाया।युवक के पिता ने बैरिया थाना में गुमशुदगी की तहरीर देकर अपने पुत्र की तलाश करने के लिए गुहार लगाया है। मामले में एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि गुमसुदगी दर्ज की गयी है। धीरज मन्द बुद्धि है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Jan 2026 22:47:13
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...



Comments