बलिया : स्कूली बच्चों को कृम‍ि की दवा खिलाकर चिकित्सक ने बताया लाभ

बलिया : स्कूली बच्चों को  कृम‍ि की दवा खिलाकर चिकित्सक ने बताया लाभ

बलिया। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय वैना के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गयी। डॉ. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कृमि से जुड़ी तमाम जानकारी दी।

डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बच्चों व अभिभावकों को बताया कि पेट में कृमि होने से कई तरह की समस्या हो सकती है। कृमि की वजह से बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगेगा। खाने में रूचि घटने लगेगी या अधिक भोजन करेंगे, लेकिन शरीर में नहीं लगेगा। अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया के शिकार से बच सकते हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलानी जरूरी है। इस मौके पर श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, धीरेन्द्र कुमार राय, सरवत अफरोज, ममता सिन्हा, कुमार प्रसांत, अरमान अली, प्रीतम गुप्ता, सरिता देवी गुप्ता, ममता मिश्रा, शोभा सिंह, जितेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे