बलिया में किशोर की हत्या कर गड्ढ़े में फेंका शव, सड़क पर उतरी पब्लिक ; पहुंचे पुलिस अफसर

बलिया में किशोर की हत्या कर गड्ढ़े में फेंका शव, सड़क पर उतरी पब्लिक ; पहुंचे पुलिस अफसर


रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट से सटे विशुनपुरा मौजा में स्थित ईंट-भट्ठा के गड्ढे में एक किशोर का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए गायघाट पूर्वांचल बैंक के पास चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार व CO अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। 

बताया जा रहा है कि गायघाट निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह (15) पुत्र उपेन्द्र सिंह का शव शुक्रवार की रात 8 बजे विशुनपुरा मौजा में स्थित ईंट-भट्ठा के गड्ढे में शव मिला। परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस अधिकारियों ने सार्थक आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद चक्का जाम समाप्त करा दिया। पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है। 


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु' 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी युवा व्यवसाई की मौत देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर...
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक