बलिया : शादी के सातवें दिन उजड़ गई चांदनी की दुनिया, पति और भाई ने एक साथ छोड़ा साथ

बलिया :  शादी के सातवें दिन उजड़ गई चांदनी की दुनिया, पति और भाई ने एक साथ छोड़ा साथ


बलिया। उस दुल्हन के दर्द का कोई क्या अंदाज़ लगा पाएगा, जिसका शादी के सातवें दिन ही सुहाग उजड़ गया। उसके हाथों की मेंहदी और पैरों के महावर का रंग फीका भी नहीं पड़ा था, तब तक सड़क हादसे में पति की मौत हो गयी। यही नहीं, उसके साथ आया 15 वर्षीय भाई भी हादसे का शिकार हो गया।
बांसड़ीह कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी कलिका साहनी (25) की शादी 3 दिसम्बर को बिहार राज्य के आरा जनपद अंतर्गत इशरपुरा निवासी चांदनी के साथ हुई थी। चांदनी हंसी-खुशी विदा होकर बाबुल के घर से पिया घर आयी। उसके साथ छोटा भाई अमित (15) भी आया था। घर में खुशियों का बसेरा था, जो अचानक मातम में बदल गया। हुआ यूं कि गुरुवार को अपनी बहन चांदनी से मिलने बड़ा भाई राजू कुमार आ रहा था। राजू को लाने के लिए अमित अपने जीजा के साथ ही हल्दीघाट जा रहा था। दोनों अभी बांसडीह बलिया मार्ग स्थित महाविद्यालय के पास पहुंचे थे, तभी इनकी बाइक में सवारियों से भरी मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। फिर क्या था, सात दिन पहले जिस पति के साथ उसने जीने-मरने की कसम खाई थी, वह पति हमेशा के लिए उसे अकेला छोड़कर चला गया। पति और छोटे भाई की मौत से जहां चांदनी बेसुध पड़ी है, वहीं पूरा परिवार शोक में डूबा है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। 

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद