बलिया : स्कूल में भीषण चोरी, पुलिस मौन

बलिया : स्कूल में भीषण चोरी, पुलिस मौन


दुबहर, बलिया। क्षेत्र के घोड़हरा, अड़रा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में चोरों ने स्कूल के छत पर बने कमरे में रखा कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन तथा पांच केवी का स्टेबलाइजर, इनवर्टर, टेबल फैन आदि सामान चुरा लिया। लॉक डाउन की वजह से विद्यालय पिछले कई महीनों से बंद था। इसी बीच चोरों ने सुनसान मौका देख कर विद्यालय के पीछे से छत पर चढ़ गए और छत पर बने टिन सेड को हटाकर कमरे में प्रवेश कर उसमें रखा सारा सामान उठा ले गए।  
विद्यालय के प्रबंधक अन्नपूर्णा नंद तिवारी ने बताया कि सुबह जब मैं विद्यालय पर गया तो छत पर कमरे में रखा सारा सामान गायब था। इसकी सूचना तत्काल दुबहर प्रभारी निरीक्षक को नामजद रिपोर्ट दी। लेकिन मुकदमा दर्ज अभी तक नहीं किया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है, ताकि उनका सामान बरामद हो सके। क्षेत्र में प्रायः चोरी की घटना बढ़ रही है, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से चोरों के हौसले  बुलंद हैं।

पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय