BEO, शिक्षक, आईटी टीचर, ARP-SRG, केजीबीवी व पटल सहायकों के लिए अहम है बलिया बीएसए का यह आदेश

BEO, शिक्षक, आईटी टीचर, ARP-SRG, केजीबीवी व पटल सहायकों के लिए अहम है बलिया बीएसए का यह आदेश

बलिया। बीएसए मनिराम सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त पटल सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि विद्यालय अवधि में किसी भी अध्यापक, आईटी टीचर, एआरपी, एसआरजी एवं केजीबीवी स्टाफ से कार्यालय के कार्य में सहयोग न लिया जाय। बीएसए ने कहा है कि विद्यालय अवधि में यदि आप द्वारा किसी भी शैक्षणिक कार्य करने वाले अध्यापक, आईटीटीचर, एआरपी, एसआरजी एवं केजीबीवी स्टाफ से सहयोग लिया जाता है या वो कार्यालय में दिखाई देते है तो सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ सम्बन्धित अध्यापक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये अधोहस्ताक्षरी को विवश होना पड़ेगा, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। गौरतलब हो कि शासन ने इस दिशा में पहले से ही आदेश जारी किया था। इसके क्रम में बीएसए द्वारा न सिर्फ सम्बंधितों को सख्त चेतावनी दी गई थी, बल्कि अस्थाई तौर पर शिक्षकों की सम्बद्धता भी समाप्त कर दी गई थी। बावजूद इसके कुछ शिक्षक स्कूल जाने की बजाय 'चाकरी' करते देखे जा रहे थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे