बलिया : पंकज सिंह के नेतृत्व में शिक्षिका कनक चक्रधर का अभिनंदन

बलिया : पंकज सिंह के नेतृत्व में शिक्षिका कनक चक्रधर का अभिनंदन


बलिया। उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की निर्विरोध निर्वाचित कोषाध्यक्ष सुश्री कनक चक्रधर का गृह जनपद पहुंचने पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। शहर के तहसीली स्कूल में तैनात शिक्षिका कनक चक्रधर को मिली बड़ी जिम्मेदारी से शिक्षा व खेल जगत में खुशी की लहर है। 
विगत दिनों लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एसोसिएशन का चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर प्रयागराज हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीपी सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ था। इसमें बलिया की शिक्षिका सुश्री कनक चक्रधर कोषाध्यक्ष व शिक्षामित्र चंद्रभानु सिंह को निर्विरोध महासचिव चुना गया। चयन के बाद प्रथम गृह आगमन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व कनक चक्रधर का स्वागत शिक्षक, शिक्षामित्र व खेल प्रेमियों ने किया। 2017 में एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी कनक चक्रधर को फूल-माला व बुके भेंटकर शशि भान सिंह, अमृत सिंह, शिव कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, अशोक कुमार, सिंह मंजूर हुसैन, वसीम अहमद, जगनारायण पाठक के अलावा अवार्डी प्रीति गुप्ता ने अभिनंदन किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश