बलिया में प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया में प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'
नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने प्रेमी के सामने ही अपना गला काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों ने उसे पीएचसी नगरा पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां से भी चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। 

चर्चा है कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती  पान्डेयपुर स्थित मन्दिर के पीछे रास्ते पर अपनी प्रेमी से किसी बात को लेकर सोमवार की देर सायं अपना गला काट ली। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने लड़की को नगरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

चर्चा है कि लड़की का उसके गांव के बगल के गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। किसी बात को लेकर दोनों में नोंक झोंक दोनो में हुई और लड़की ने अपना गला काट ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लड़की का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्यवाई की जा जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students