बलिया में दो किशोर गायब, दोनों है दोस्त ; दहशत में परिजन

बलिया में दो किशोर गायब, दोनों है दोस्त ; दहशत में परिजन


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के दो किशोर कक्षा 8 में एडमिशन कराने के लिए ननिहाल बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के लिए निकले थे, लेकिन न तो वे ननिहाल पहुंचे, न ही घर। परिजन इस बात को लेकर काफी चिंतित है। परिजनों ने मनियर थाने को सूचना दी गई है। पुलिस अपने तरफ से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 


बताया जाता है कि राहुल कुमार राजभर (16) पुत्र लाल देव राजभर व सनी कुमार राजभर (15) पुत्र राधे प्रसाद राजभर निवासी खेमापुर थाना मनियर दोस्त हैं। दोनों कक्षा 7 के छात्र हैं। कक्षा 8 में एडमिशन कराने के लिए राहुल अपने मित्र सनी को लेकर अपने ननिहाल मामा रघुवंशी प्रसाद राजभर के घर के लिए शुक्रवार की शाम 4:00 बजे घर से निकला। दोनों को एक युवक बाइक से मनियर थाना क्षेत्र के ही दतपुर तक छोड़ दिया। उसके बाद दोनों पैदल निकले। फिर कहां गए और कैसे हैं? इसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली। रात को परिजनों ने मामा के यहां फोन कर दोनों के विषय में जानकारी ली तो वहां भी दोनों नहीं पहुंचे थे। 

परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सभी रिस्तेदारियों में पता किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसकी सूचना अगले दिन मनियर थानाध्यक्ष को दिया। SHO मनियर नागेश उपाध्याय ने बताया कि अभिभावकों को भी पता लगाने के लिए कहा गया है। गांव के चौकीदार का लड़का उन दोनों को उदयीपुर चट्टी के पास छोड़ा है। इसका पता लगाया जा रहा है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद