यह लव जिहाद है या कुछ और ? एक नामजद Ballia News

यह लव जिहाद है या कुछ और ? एक नामजद Ballia News


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर कस्बा की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसे लोग 'लव जिहाद' मान रहे है। इसको लेकर सम्बंधित मोहल्ले सहित कस्बे में तनाव है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के कुछ संगठन 'लव जिहाद' करा कर धर्म परिवर्तन कराने में सक्रिय हैं, जिनका तार यहां से भी जुड़ा है। उनकी नजर बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाने वाले गरीब लड़की पर पड़ गई। उक्त लड़की को झांसे में लेकर कस्बे का ही आसिफ पुत्र मुन्ना खां (निवासी डोमनपुरा) बुधवार की दोपहर कही लेकर चला गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने  कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।  
लोगों की माने तो कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में इन दिनों तेजी से गरीब लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर धर्म परिवर्तन का खेल फल-फूल रहा है।  कुछ दिनों पहले ही कस्बे से दो लड़कियों को लव जिहाद के चक्कर में फंसा कर दो युवक उन्हें कानपुर लेकर चले गए थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर पुलिस की नजर पड़ गई और पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो वह पकड़ में आ गए। इसके बाद कानपुर की पुलिस ने सिकन्दरपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिकन्दरपुर पुलिस कानपुर जाकर दोनों लड़कियों को बरामद कर ले आई। मुकदमा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।  लेकिन अब तक धर्म परिवर्तन व लव जिहाद कराने वाले संगठन के बारे में पुलिस पता नहीं कर पाई। 



रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students