बलिया में सुबह-सुबह खून से रंगी सड़क : ट्रक की टक्कर से बाप की मौत, बेटा रेफर

बलिया में सुबह-सुबह खून से रंगी सड़क : ट्रक की टक्कर से बाप की मौत, बेटा रेफर

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीरावस्था में बेटे को वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।


वहीं, ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। घायल युवक के पैकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नंबरी निवासी रोहित कुमार यादव (22) पुत्र लल्लन यादव तथा उसके पिता लल्लन यादव (45) के रूप में शिनाख्त की गई।


बताया जा रहा है कि बाप बेटे शुक्रवार की सुबह गांव से बाइक द्वारा शहर की तरफ आ रहे थे। घायल युवक की शादी मई माह में होना सुनिश्चित है। 24 मई को तिलक एवं 29 मई को शादी होना है। 

रोहित सिंह मिथिलेश 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट