बलिया : राशन दुकान आवंटन में जमकर हंगामा, पहुंची पुलिस

बलिया : राशन दुकान आवंटन में जमकर हंगामा, पहुंची पुलिस


बांसडीह, बलिया। राशन दुकान के आवंटन को लेकर हुई खुली बैठक में लोगो ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अधिकारियों को वहां से निकाला।
तहसील क्षेत्र के चांदपुर ग्रामसभा में राशन वितरण के लिए कोटेदार की चयन प्रक्रिया ककरकुंडा ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय पर बैठक चल रही थी। मामला तब ज्यादा संगीन हो गया, जब खुली बैठक में गांव की ही एक महिला स्वयं सहायता समूह को सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों से झड़प कर दिया। कुछ लोगो ने अधिकारियों को बंधक बना लिया। कपड़े भी फ़ाड दिए गए। झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से अधिकारियों को वहाँ से निकला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद