बलिया का चटनियां मेला कांड : दो गिरफ्तार, जांच कर रही टीम

बलिया का चटनियां मेला कांड : दो गिरफ्तार, जांच कर रही टीम

 


बलिया। नरही पुलिस ने नरही के चटनी मेला में विषाक्त खाद्य पदार्थ चाऊमीन, चाट व फुलकी बेचने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें चालान न्यायालय कर दिया। उधर, घटनास्थल से खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा खाद्य सामग्री का नमूना लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।

गौरतलब हो कि 02 दिसम्बर को नरही में मगही नदी के किनारे लगे चटनी मेले में 10 बच्चों ने चाऊमीन एवं छोला खाकर बीमार हो गये थे। 04 दिसम्बर को इलाज के दौरान एक किशोरी समेत दो लड़कियों की मौत हो गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर को तत्काल मौके पर जाकर मामले की जांच व अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दिशा निर्देश दिया गया। अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र नरही व उनकी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। बीमार 8 बच्चे अब स्वस्थ्य हैं। इस सम्बन्ध में मृतका के पिता द्वारा नरहीं थाने में धारा 328/304 भादवि पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त नन्दलाल गुप्ता पुत्र स्व. राजेन्द्र गुप्ता व संजय मोदनवाल पुत्र रमाशंकर मोदनवाल (निवासीगण थाना नरही) को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा मेला में ठेला लगाने की बात स्वीकार की गयी है। 

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रनि ज्ञानेश्वर मिश्रा थाना नरही, बलिया।
2. उनि जय प्रकाश थाना नरही, बलिया।
3. का. ईरशाद थाना नरही, बलिया।
6. का. रवि यादव थाना नरही, बलिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी