ऑल इंडिया 52वां रैंक : IES परीक्षा में चमका बलिया का शिवांश, खुशी की लहर

ऑल इंडिया 52वां रैंक : IES परीक्षा में चमका बलिया का शिवांश, खुशी की लहर

बलिया। गडहाचंल के टुटुवारी गांव निवासी शिवांश राय ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित IES की परीक्षा में ऑल इंडिया 52वां रैंक प्राप्त कर बलिया का नाम रोशन किया है। शिवांश के पिता नरेन्द्र नाथ राय बलिया सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के अलावा प्रगतिशील किसान हैं।शिवांश राय ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट नागाजी हायर सेकंडरी स्कूल माल्देपुर, बलिया से टाप करने के बाद बीटेक सिविल से गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा से व एमटेक बीएचयू से करने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

शुरु से ही मेधावी शिवांश ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 23 दिसंबर को घोषित IES की परीक्षा में 52वां रैंक हासिल किया है। शिवांश ने सफलता का श्रेय अपनी मेहनत एवं माता-पिता का सहयोग तथा घर-परिवार वालों के आर्शीवाद को बताया है। शिवांश को सफलता मिलने पर भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक सुधीर राय, सहित अन्य ने सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक