बलिया : जीप-कार की जबरदस्त टक्कर, टूटी पुलिया ; पहुंची पुलिस

बलिया : जीप-कार की जबरदस्त टक्कर, टूटी पुलिया ; पहुंची पुलिस

अजीत पाठक
सिकन्दरपुर,बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसर-एकईल मार्ग स्थित पहराजपुर (चकजलाल) चौराहे के पास कमांडर और मारुती कार की टक्कर हो गई। हालांकि घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि मारुती कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के बाद असंतुलित हुई जीप पुलिया से टकरा गई। इससे पुलिया का एक तिहाई भाग टूट कर नहर में जा गिरा। 

पुर से स्कूली बच्चों को लेकर जीप पकड़ी की तरफ जा रही थी। उसी समय खेजुरी की तरफ से नहर मार्ग से एक मारुति कार गढ़मलपुर जा रही थी। पहराजपुर चौराहे के पास दोनों की टक्कर हो गई। उधर टक्कर के बाद जीप लेकर भागने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुलिया से जा टकराई। जिसके चलते जीप से छिटककर दो बच्चे रोड पर जा गिरे। गनीमत थी कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। वही घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ी चालकों को थाने लेकर चली गई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित