हिन्दुस्तान ओलंपियाड : District Label पर चमके सनबीम बलिया के सितारे

हिन्दुस्तान ओलंपियाड : District Label पर चमके सनबीम बलिया के सितारे

बलिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन द्वारा सफलता प्राप्त करने में नगर के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल का नाम सर्वोपरि आता है। प्रतियोगिता कोई भी हो, चाहें क्रीड़ा से संबंधित या शिक्षण से, किंतु सदैव अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय के विद्यार्थी सफलता के शीर्ष पर अपना नाम अंकित कर सभी को विस्मित कर देते हैं।


इसी श्रेणी में विद्यार्थियों की विद्वता की जांच करने हेतु हिंदुस्तान द्वारा विभिन्न विषयों क्रमशः गणित,अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान पर आधारित संयुक्त परीक्षा ओलंपियाड का आयोजन किया गया था, जिसमे जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण की परीक्षा 26 मार्च 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जिला स्तर पर आयोजित की गई थी। इसमें सभी प्रतिभागियों को कड़ी चुनौती देते हुए विद्यालय के चार विद्यार्थी क्रमशः अनुपम पांडेय कक्षा 8, सृष्टि गुप्ता कक्षा 7, शौर्य पांडेय कक्षा 7 तथा देवांश कुमार कक्षा 3 ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अगले चरण हेतु जिलास्तर पर अपना नाम सुनिश्चित कर लिया है। 

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से समस्त विद्यालय परिवार प्रसन्नचित है। इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि 'शिल्पकार की भांति शिक्षक का कार्य ही है। विद्यार्थियों के भीतर छुपी प्रतिभा को तराश कर उन्हे योग्यता के शिखर तक पहुंचाना।' प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के शिक्षकगण क्रमशः जय प्रकाश यादव, नीरज सिंह, रत्ना सिंह,राजेश विक्रम सिंह, स्वेता श्रीवास्तव का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सफल होने का आशीष दिया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल