भीषण Road Accident : चार महिलाओं समेत पांच की दर्दनाक मौत

भीषण Road Accident : चार महिलाओं समेत पांच की दर्दनाक मौत


प्रयागराज। संगम नगरी में बुधवार की सुबह भीषण Road Accident में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। दिल दहला देने वाली यह घटना शहर से दूर बहरिया थाना क्षेत्र के करकटेपुर इलाके की है, जहां तेज रफ्तार बेकाबू मार्शल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। तेज आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, नहर के पानी में समायी गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला, फिसमें 5 लोग मरणासन्न हो चुके थे। ज़ख्मी हालात में सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला को गंभीर हालात में एसआरएन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतकों में 4 महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। ये सभी लोग एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं। ये प्रतापगढ़ से अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे, जहां से प्रतापगढ़ लौटते वक्त बहरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में समा गयी। मृतकों के परिवार व रिश्तेदारों के यहां कोहराममच गया है।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे