जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : प्रियम्बद दूबे Ballia News

जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : प्रियम्बद दूबे Ballia News


दुबहड़, बलिया। समाज के असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज के सभी लोगों को अपने जीवन के कुछ क्षण निकालकर गरीबों की सेवा में जरूर लगाना चाहिए। उक्त बातें क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी प्रियम्वद दूबे ने कही।  
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए प्रियम्वद दूबे ने कहा कि संजोग से मेरा भी जन्म आज ही के दिन हुआ है। इसे सेवा दिवस के रुप में मनाते हुए मुझे हृदय से खुशी की जो अनुभूति होती है, उसको बयां नहीं कर सकता। उन्होंने नगवां ढाले पर कई गरीब लोगों में ऊनी वस्त्र एवं खाने-पीने का सामान का वितरित किया। इस मौके पर मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी, डॉक्टर सुरेश चंद प्रसाद, उमाशंकर पाठक, वीरेंद्र दूबे, अजीत पाठक इत्यादि मौजूद रहे।


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली