बलिया : चिकित्सा शिविर में हृदय रोग व क्रिटिकल केयर मरीजों की रही भीड़, 500 लोगों में बंटा कम्बल भी

बलिया : चिकित्सा शिविर में हृदय रोग व क्रिटिकल केयर मरीजों की रही भीड़, 500 लोगों में बंटा कम्बल भी


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। कस्बा सिकंदरपुर अंतर्गत जलालीपुर स्थित आरबीएल हॉस्पिटल प्रांगण में बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। स्वर्गीय बदामी देवी की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में आरबीएल ग्रुप के सीएमडी डॉ डीएस राय ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 350 लोगों का निःशुल्क जांच कर आवाश्यक दवाइयां दी गई।

जांच शिविर में सबसे अधिक मरीज हृदय रोग से संबंधित आए थे। इसके अलावा क्रिटिकल केयर व सर्दी जुकाम के मरीज रहे। बताया कि यह चिकित्सा शिविर हर दो माह के अन्तर पर लगता जाता है। इस दौरान 500 जरूरतमंदों, असहायों तथा गरीबों के बीच कंबल  भी वितरित किया गया। इस मौके पर विजय शंकर राय, डॉक्टर भारतेंदु राय, डॉक्टर डी. राय, डा. शैलेंद्र राय, डॉ प्रभात दीक्षित, डॉक्टर गोविंद पांडेय, डॉक्टर कुंद, मंजय राय, ओमप्रकाश राय, शिवजी राय, संजय तिवारी, सत्यप्रकाश, प्रियंका यादव, सविता, घनश्याम यादव, जागृति राय, साधना, सौरिश दया राय आदि मौजूद रहे। संचालन रंजीत राय ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल