बलिया में जमीन को लेकर बवाल, महिला की मौत ; सड़क पर उतरे लोग

बलिया में जमीन को लेकर बवाल, महिला की मौत ; सड़क पर उतरे लोग

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बनकटा कला गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गया। इस दौरान एक पक्ष की भगवती देवी (60) पत्नी रामनाथ की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से पहले शव देने से इंकार कर दिया। 

बताया जा रहा है कि बनकटा कला गांव निवासी भोला यादव और उमेश यादव के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद है। सोमवार को दोनों पक्ष इसी को लेकर मारपीट कर लिया। इस दौरान भोला यादव की मां भगवती देवी की मौत हो गयी। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने सिकंदरपुर मार्ग को जाम करने के साथ ही शव को अपने कब्जे में रख लिया। खेजुरी थाना समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। 


अजीत पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद