बागी धरती ने किया अपने लाल की शहादत को सलाम

बागी धरती ने किया अपने लाल की शहादत को सलाम


दुबहर, बलिया। शहीद अमित तिवारी की 10वीं पुण्यतिथि शनिवार को वैश्विक महामारी की वजह से सादे समारोह में मनाई गई। दुबहर क्षेत्र के किशुनीपुर (जनाड़ी) स्थित शहीद केे पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय (Dr. Janardan Rai) ने कहा कि शहीद अमित तिवारी का बलिदान इस क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अमित की शहादत युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने वाली है। प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ गिरी ने कहा कि शहीद के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार बनाना नितांत आवश्यक हैं।

इसके लिए कई जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन आजतक नहीं बना। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, अमर नाथ गिरी, त्र्यंबक पांडेय, अक्षय कुमार यादव, लक्ष्मी कांत तिवारी, आरके तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। शहीद के पिता शोकहरण तिवारी व मां विद्यावती देवी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रगट किया।

2010 में शहीद हुए थे अमित

SSB जवान अमित तिवारी सन् 2010 में असम के एक नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। इलाके के लोग अपने लाल की जयंती एवं पुण्यतिथि हर साल मनाते हैं। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली