बलिया : रैली निकाल कर किसानों को किया जागरूक, पीएम फसल बीमा को बताया जरुरी

बलिया : रैली निकाल कर किसानों को किया जागरूक, पीएम फसल बीमा को बताया जरुरी

अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को आम नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को  बाइक रैली निकली गई। तहसील कार्यालय से प्रारम्भ हुई उक्त रैली को उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसानों को पीएम फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, किसानों ने सम्बंधित अधिकारियों से योजना को विस्तार से समझा।

वहीं ग्राम पंचयात करमौता में किसान सभा का भी आयोजन किया गया था। जहां पर किसानों को फसल बीमा के जरिये फसलों को सुरक्षा और क्षतिपूर्ति की जानकारी दी गई। सीएससी के जिला प्रबंधक ऋषिकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पंजीकरण किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से कराया जा सकता है। इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड, खतौनी और पासबुक ले जाना अनिवार्य होगा। बताया कि बीमित फसल का प्राकृतिक आपदा या जानवरों द्वारा नष्ट करने पर उसका समुचित क्षतिपूर्ति किया जाता है। इस मौके पर शोभन राजभर, सत्येन्द्र राजभर, आशु राजभर, कमलेश गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, बंटू शर्मा, राहुल गुप्ता, पंकज कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित