बलिया : ऋण चाहिए तो 31 जुलाई तक करे आवेदन

बलिया : ऋण चाहिए तो 31 जुलाई तक करे आवेदन


बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि जनपद के दिव्यांगजनों को दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजनातर्गत पात्र आवेदकों को वित्तीय सहायता के रूप में वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ऋण के रूप में धनराशि रुपये बीस हजार स्वीकृत की जानी है। इसमें रुपये पन्द्रह हजार की धनराशि चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ऋण के रूप में तथा रुपये पांच हजार की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है। 

दुकान संचालन हेतु दुकान न्यूनतम पांच वर्ष के लिए किराए पर दिए जाने हेतु एवं खोखा/गुमट/हाथ ठेला क्रय हेतु आवेदक को वित्तीय सहायता के रूप में रुपये दस हजार की धनराशि स्वीकृत की जाती है। इसमें रुपये सात हजार पांच सौ की धनराशि चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ऋण के रूप में तथा रुपये दो हजार पांच सौ की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है। दुकान निर्माण/संचालन योजना के अंतर्गत ऋण लेने हेतु आवेदन पत्र 31 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट-http:divyangiandukan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन करने के उपरांत आवेदन पत्र समस्त वांछित सलग्नकों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक जमा कर सकते हैं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली