बलिया : संतोष की हालत देख चीख पड़ा युवक, पहुंची पुलिस

बलिया : संतोष की हालत देख चीख पड़ा युवक, पहुंची पुलिस


बलिया। नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं 9 में एक युवक फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने फांसी किस कारण लगाया, अभी पता नहीं। 

बताया जा रहा है कि वार्ड नं 9 निवासी सन्तोष उर्फ पिन्टू गुप्ता (29) पुत्र कमलेश गुप्ता का दो दिनों से घर का दरवाजा बन्द था। पिन्टू भी कहीं दिखायी नहीं दे रहा था। इसी बीच सोमवार को दो बजे के करीब कोई लड़का सन्तोष को खोजने के लिये आया। दरवाजा अन्दर से बन्द था। काफी आवाज देने के बावजूद सन्तोष ने दरवाजा नहीं खोला तो बगल की खिड़की से वह अन्दर देखा तो सन्तोष आंगन के छत में सुरक्षा के दृष्टि से बन्द किये गये रोशनदान में लटका दिखा। 

यह देख वह शोर मचाने लगा। इस बीच सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मन्टू राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। मुख्य दरवाजा अन्दर से बन्द होने के कारण लोगों के सहयोग से तोड़कर  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

मायके थी पत्नी

आस पास के लोगो का कहना है कि सन्तोष की शादी दो वर्ष पहले रसड़ा में हुई थी। सन्तोष एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर घर पर अकेले रहता था। इधर दो दिनो से दिखायी नही दे रहा था। मृतक सन्तोष टेम्पू से मिठाई बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सन्तोष के पिताजी कलकत्ता रहते है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे