बलिया : सरकारी स्कूल के बच्चों ने निकाली 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली, गांव में गूंजा यह नारा

बलिया : सरकारी स्कूल के बच्चों ने निकाली 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली, गांव में गूंजा यह नारा

बलिया। 'आइए मिलकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएं, जन जन तक संदेश पहुंचाएं-हर घर तिरंगा फहराएं...' व 'सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे, मना लो आजादी का त्यौहार प्यारे...' आदि नारों के साथ शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय हल्दी नम्बर 2 तथा कम्पोजिट विद्यालय हल्दी के बच्चों ने हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। 

देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुष, वीर सपूत और वीरांगनाओं की वेशभूषा में बच्चों की झाकी रैली को भव्यता प्रदान कर रही थी। 

रैली को ग्राम प्रधान हल्दी के प्रतिनिधि धनंजय कुंवर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार उपाध्याय, प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश मिश्र, विनीत सिंह,  अमित कुमार वर्मा, पवन यादव, रामकिंकर यादव, अनिता गुप्ता, स्नेहलता, अनिता कुमारी, नीतू उपाध्याय, रश्मि पांडेय, रूकसाना खातून, शांति देवी, रंजू, ललिता यादव, बेबी देवी, सुमन, जहीर, ओमप्रकाश यादव इत्यादि उपस्थित रहे। 





Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन